राजसमंद में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वागत
.
.
.
राजसमंद। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के राजसमंद पहुंचने पर समर्थकों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। कटारिया राजसमंद शहर के आवरी माता मंदिर पहुंचे, जहां माता को पोशाक भेंट की। दर्शनों के बाद मंदिर परिसर में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इकलाई व मेवाड़ी पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया। इसके बाद कटारिया फोरलेन पर राजसमंद के पूर्व सभापति अशोक रांका के अदिति मार्बल पर पहुंचे, जहां आदित्य रांका ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, सभापति अनीता पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, महेश पालीवाल, उद्योगपति प्रकाश रांका, भानु पलीवाल, सुंदरलाल रांका, अमर सिंह चौहान, ओमप्रकाश बंसल, चिरंजीलाल टांक, सुरेश देरासरिया, केसरीमल वैध, जीवन सोनी, गिर्राज सोनी, दिनेश बाबेल, दिनेश बडाला, गणेश पालीवाल, डालचंद कुमावत, देवीलाल प्रजापत, मोंटू सोनी, नितिन सोनी, अनिल व्यास, राजकुमार हिंगड़, लक्ष्मीलाल ईनाणी आदि मौजूद थे।
#rajsamanddnews
#GulabChandKatariya
#punjabgoverner
#BJPGovernment
#jaivardhannews