जहानाबाद: फुटपाथ दुकानदार संघ ने उंटा सब्जी मंडी स्थित सभागार में की बैठक, विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर स्ट्रीट ऑफ नस्वी के बैनर तले फुटपाथ दुकानदार संघ की बैठक उटा- सब्जी मंडी स्थित सभागार में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा के नेतृत्व में पूर्व के मार्केट कमेटी भंग करते हुए नई कमेटी का गठन हुआ, अध्यक्ष अरुण साव एवं उपाध्यक्ष संतोष राम सर्वसम्मति से चुने गए। दुकानदारों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।