जहानाबाद: सुखदेव प्रसाद उच्च विद्यालय टेहटा के छात्र अजीत को बिहार में मिला चौथा स्थान, 485 नंबर लाकर बना टॉपर
जहानाबाद के सुखदेव प्रसाद उच्च विद्यालय टेहटा के छात्र अजीत कुमार ने 485 नंबर ला के बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। पिता का नाम विनय यादव और माता का नाम नगीना देवी है। छात्र के पिता एक किसान हैं और गांव में खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। अजीत कुमार ने बताया की उसके माता-पिता और शिक्षक से मिले प्रेरणा से इस मुकाम को हासिल किया है ।