जहानाबाद: देवरिया स्थित CPI (M) कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन, विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा
जहानाबाद के देवरिया स्थित CPI(M) जिला कार्यलय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देकर कि गई।पार्टी के उम्मीदवार को खगड़िया लोक सभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर 15 अप्रैल को होने वाले नामांकन में शामिल होने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।