जहानाबाद: रोटी बैंक संस्था द्वारा स्टेशन परिसर पर जरूरतमंदों के बीच किया गया भोजन का वितरण
शहर में एक ऐसी संस्था है जो कि लगातार गरीब और जरूरतमंदों के बीच में प्रत्येक दिन भोजन वितरण करने का काम कर रही है। संस्था का नाम रोटी बैंक है रोटी बैंक के सदस्यो का कहना है कि हमारा लक्ष्य यही है कि जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसी को लेकर रविवार की शाम को रोटी बैंक संस्था के कई सदस्यों ने स्टेशन परिसर पर भोजन का वितरण किया है ।