जहानाबाद: मैट्रिक की परीक्षा में टेहटा निवासी छात्र अजीत ने 485 अंक लाकर बिहार में हासिल किया चौथा स्थान
जहानाबाद के टेहटा निवासी विनय यादव और नगीना देवी का पुत्र अजीत कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 485 अंक लाकर जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अजीत न केवल पढ़ाई करता था। बल्कि साथ ही साथ माता पिता को खेत के कामों में हाथ भी वंटाता था।