चाईबासा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने शहर की मीट और चिकन दुकानों का किया औचक निरीक्षण, खुले में बेचने वालों को दिए नोटिस
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने चाईबासा शहर स्थित मंगला हाट, एसपीजी स्कूल एवं जेवियर स्कूल के पास संचालित चिकन एवं मीट दुकानों का निरीक्षण किया। कुछ खाद्य कारोबारियों द्वारा फूड लाइसेंस नहीं दिखाया गया और खुले में चिकन एवं मीट बेचते पाया गया। उन्हें नोटिस देकर 3 दिनों के अंदर फूड लाइसेंस हेतु आवेदन करने का निर्देश दिया गया।