ऑल इंडिया बार काउंसिल एक्जाम में पास करने वाले बार के चार अधिवक्ताओं को गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन प्रांगण मेंएक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिवक्ताओ में रंजिता गागराई , सुनाय हैस्सा, बामन चंद्र बिरूवा और चितरंजन महतो शामिल हैं। सभी को वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।