जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर अवस्थित सूचना भवन में संचालित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा कोषांग के कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का जाँच कर उचित दिशा निर्देश दिया गया। प्रतिदिन के प्रेस कतरन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, पेड न्यूज मॉनिटरिंग की समीक्षा की।