टोंटो प्रखंड में कोल्हान रक्षा संघ की बैठक हुई। कोल्हान फंड के बाद विल्किंसन रूल को समाप्त करने की साजिश हो रही है। इसे बचाने के लिए कोल्हान रक्षा संघ किसी भी हद तक जा सकता है। यह बातें पुखरीबुरू में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केन्द्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कही।