चाईबासा: जगन्नाथपुर के बड़ानंदा में दूध गाड़ी
के धक्के से मोटरसाइकिल चालक तोड़ांगहातु निवासी 67 वर्षीय की मौत , हुआ पोस्टमार्टम
घटना के समय तोड़ांगहातु निवासी 67 वर्षीय शंभू चरण दास अपनी पत्नी को लोकेसाई पहुंचा कर लौट रहा था । बड़ानंदा में तेज रफ्तार की अमूल दूध की गाड़ी ने सामने से मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया जिससे चालक की स्वास्थ केंद्र ले जाने के क्रम में मौत हो गई है । मृतक के सर और छाती में चोट लगी थी । पैर और हाथ की हड्डी टूट गई । मृतक रेल विभाग के विद्युत विभाग का सेवानिवृत कर्मचारी था । घटना के बाद भाग रहे दूध गाड़ी के चालक को पकड़ लिया ।