चाईबासा: टोंटो थाना के दोकट्टा में झाड़ियों में मिले नवजात शिशु को सदर अस्पताल में किया गया दाखिल
ग्रामीणों एवं समाजसेवियों के सहयोग से टोंटो थाना पुलिस ने टोटो सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को सदर अस्पताल ला कर दाखिल कराया । चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता यानंद दास ने बाल संरक्षण के सहयोग से जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर बच्चे को सदर अस्पताल लाने में भूमिका निभाई । दोकट्टा और डाउडंगुवा में झाड़ियों में किसी कलयुगी मां बाप ने नवजात शिशु को कड़कती धूप में झाड़ियों में फेंक दिया था ।