Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

सोशल मीडिया पर अक्सर दावा किया जाता है कि लोग 1 किलो तेल का पैसा देते हैं लेकिन तेल कम मिलता है। यह सवाल वाजिब है कि आम उपभोक्ता पैकेट पर लिखी जानकारी को ध्यान से पढ़ता भी है या नहीं......! हालांकि दूसरी तरफ कंपनियों का भी पक्ष है,कई तेल कंपनियां अपने उत्पाद लीटर (Litre) में बेचती हैं,जबकि ग्राहक उसे किलो (Kg) के हिसाब से समझ लेते हैं,तेल का घनत्व (Density) पानी से अलग होता है......! इसलिए 1 लीटर तेल का वजन हमेशा 1 किलो नहीं होता,यही वजह है कि किसी बोतल पर 1 लीटर लिखा होने का मतलब 1 किलो होना जरूरी नहीं है,अगर पैकेट पर मात्रा और वजन सही तरीके से लिखा है.......! तो यह धोखाधड़ी नहीं बल्कि माप की अलग इकाई का मामला हो सकता है,फिर भी सवाल यह है कि क्या कंपनियां पैकेजिंग को इतनी स्पष्ट बनाती हैं कि आम ग्राहक आसानी से समझ सके? और क्या उपभोक्ता भी खरीदते समय लेबल पढ़ते हैं.....? निष्कर्ष यही है कि हर मामले को बिना जांचे "फ्रॉड" कहना सही नहीं,लेकिन कंपनियों की जिम्मेदारी भी है कि उपभोक्ता को भ्रम की कोई गुंजाइश न रहे......! जागरूक ग्राहक बनिए,लेबल पढ़िए और फिर फैसला कीजिए....!

Sakaldiha, Chandauli | Aug 14, 2026