गोरखपुर: दीपावली-छठ पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त, डॉग स्क्वॉड के साथ चलाया गया चेकिंग अभियान
गोरखपुर। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉड की मदद से प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश और निकास द्वार