विधानसभा क्षेत्र 325-खजनी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट के संभावित दावेदार माने जा रहे डॉक्टर शुभांकित आर्या क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।डॉक्टर शुभांकित आर्या क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और आमजन से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि उनका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार,डॉक्टर आर्या लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय हैं।गरीब,जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए उनकी तत्परता के चलते क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी पहचान बनी है। लगातार जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों के कारण स्थानीय स्तर पर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में संभावित विधायक प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।वहीं,आगामी चुनाव को लेकर भाजपा के टिकट की दावेदारी के बीच उनकी बढ़ती सक्रियता राजनीतिक चर्चाओं का विषय बनी हुई है। हालांकि,भाजपा की ओर से अभी तक खजनी विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।फिलहाल,डॉक्टर शुभांकित आर्या का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान क्षेत्र की सियासत में नई हलचल पैदा कर रहा है। आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व का निर्णय और क्षेत्र की जनता का रुख चुनावी समीकरणों को किस दिशा में ले जाएगा,इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं
#325khajanividhansabhaKshetra
#bhabhipratyashidoctorsubahkitArya
#SNewsliveGorakhpur