उनियारा: उनियारा में टिकट के दावेदारों ने सांसद हरीश मीणा के समक्ष अपनी दावेदारी जताई
Uniara, Tonk | Oct 19, 2026 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने टोंक -सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीणा से मुलाकात कर दावेदारी जताई। उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए टिकट को लेकर दावेदार भागदौड़ कर रहे हैं। टिकट वितरण में सांसद हरीश मीणा की भूमिका के चलते दावेदार मुलाकात कर रहे हैं।