महासमुंद: ग्राम जंघोरा स्थित एक फॉर्म हाउस में छापा मारकर 9 नग खैर के लट्ठे व एक क्विंटल खैर की जलाऊ लकड़ी की गई जब्त
पिथौरा वन विभाग ने ग्राम जंघोरा स्थित एक फॉर्म हाउस में छापा मारकर 9 नग खैर के लट्ठे व एक क्विंटल खैर की जलाऊ लकड़ी जब्त कर फॉर्म हाउस मालिक पर कार्रवाई की है। वन विभाग के अनुसार ग्राम जंघोरा बरतुंगा के बीच स्थित एक फॉर्म हाउस में खैर की लकड़ी का स्टॉक रखने की सूचना मिली थी।