महासमुंद: ग्राम पचेड़ा शिवाय पेट्रोल पम्प के पीछे मैदान में शराब बेचने के लिए ग्राहक तलाशते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा
शराब बेचने ग्राहक तलाशते एक व्यक्ति को पकड़ा गया। खल्लारी पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम पचेड़ा शिवाय पेट्रोल पम्प के पीछे मैदान में भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर पचेड़ा निवासी भूपेंद्र कुमार निषाद को पकड़ा गया।