महासमुंद: 24 फरवरी से होगी सिरपुर महोत्सव की शुरुआत, जिला जनसंपर्क कार्यालय ने दी जानकारी
सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इनमें इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, छॉलीवुड गायक सुनील सोनी, बाल कलाकार आरू साहू, रंग सरोवर बारूका सहित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम मुख्य