महासमुंद: शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय ग्राम-डूडूमचुंवा में हाथी-मानव द्वंद रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
हाथी-मानव द्वंद को रोकने जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत प्रथम चरण में शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय ग्राम-डूडूमचुंवा में हाथी-मानव द्वंद रोकने जन जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। हाथी मोर संगवारी चलचित्र का प्रदर्शन कर शिक्षकों व विद्यार्थियों को हाथी सुरक्षा के समस्त उपायों को बताया गया।