महासमुंद: बसना पुलिस ने तालाब के पास जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को पकड़ा, कब्जे से 47 हजार 760 रुपए नगदी जब्त
तालाब के पास जुआ खेलते बसना पुलिस ने 7 जुआरियों को पकड़ा। उनके कब्जे से नकदी 47 हजार 760 रुपए जब्त कर छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जुना तालाब के पास वार्ड-6 बसना में रुपए-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।