लोहाघाट: ग्राम सभा सुुई खैंसकांडे के मां भगवती मंदिर में वायुरथ महोत्सव से पूर्व शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ
सोमवार को भगवती मंदिर में पूजा अर्चना पूजा अर्चना पुरोहित केशव पांडेय ने की। पूजा में पीतांबर चौबे और जया देवी सपत्नीक रहे। अखंड रामायण पाठ में गांव के लोग शामिल रहे। दोपहर दो बजे महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चौबे और संरक्षक सचिन जोशी ने बताया कि पांच गांव सुंई व बीस गांव बिशंग का सामूहिक मेला अषाड़ी कौतिक वायुरथ महोत्सव का आगाज मंगलवार को होगा।