लोहाघाट: नगर पालिका लोहाघाट ने सिंगल यूज प्लास्टिक रखने पर व्यापारी का ₹5000 का किया चालान
शनिवार को दोपहर दो बजे नगर पालिका के ईओ सौरभ नेगी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने नगर के मीना बाजार आदि स्थानों पर दुकानों के आगे अतिक्रमण करने पर कई व्यापारियों को निर्देशित किया। नगर पालिका के ईओ नेगी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर एक व्यापारी का पांच हजार का चालान किया गया है।