लोहाघाट: चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में शिव महापुराण कथा के सातवें दिन ताड़का वध और कार्तिकेय के चरित्र की जानकारी दी गई
सोमवार को पुरोहित चंद्रशेखर कलौनी और भुवन कलौनी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथा वाचक पुरोहित खिलानंद कलौनी ने ताड़का और भगवान कार्तिकेय के चरित्र का प्रसंग सुनाया। प्रसंग में ताड़का नामक राक्षसी और भगवान कार्तिकेय के बीच हुए युद्ध का रोचक वर्णन किया गया। जो शिव पुराण में भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं और चरित्रों को दर्शाता है।