लोहाघाट: चमदेवल के प्रसिद्ध चौखाम बाबा मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा का आयोजन जारी है
रविवार को पुरोहित चंद्रशेखर कलौनी और भुवन कलौनी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर दो बजे बाद कथा वाचक पुरोहित खिलानंद कलौनी ने अपने प्रवचन में भगवान शिव और सती के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। उन्होंने सती के भगवान शिव के प्रति प्रेम, दक्ष के साथ उनके विवाह और दक्ष का शिव के अपमान का वर्णन किया, जिसके कारण सती ने यज्ञ में कूदकर आत्मदाह कर लिया।