लोहाघाट: चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन सुनाई गई नारद चरित्र की कथा
शनिवार को पुरोहित चंद्रशेखर कलौनी और भुवन कलौनी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर दो बजे बाद कथा वाचक पुरोहित खिलानंद कलौनी ने अपने प्रवचन में शिव महापुराण के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण का पाठ करने और सुनने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है।