लोहाघाट: रिशेश्वर मंदिर लोहाघाट में 10 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर हुई बैठक
ऋषेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को दोपहर बारह बजे रिटायर्ड शिक्षाविद नाथू राम राय की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पुराने वाद-विवाद को छोड़कर सभी एकजुट होकर भागवत कथा के आयोजन को भव्य रुप देंगे। रिशेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा कि उन्होंने समिति के माध्यम से मंदिर की धर्मशाला बनाने का कार्य किया है।