बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने गोपालपुर थाना का घेराव किया
10 अगस्त को समाहरणालय पर किसान देंगे गिरफ्तारी
बेतिया।बकुलहर मठ के पर्चाधारियों ने आज चनपटिया अंचल के गोपालपुर थाना का घेराव किया। थानाध्यक्ष से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी बातों को रखा। जिसमें पर्चा वाली जमीन को मठ के दलालों द्वारा जबरन जोतने पर रोक लगाने,सभी पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा देने तथा यथास्थिति बनाये रखने तथा जो भी इसके विरुद्ध काम करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब तक पर्चाधारियों को जिला प्रशासन द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाता।तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
घेराव के बाद छरदवाली चौक पर एक सभा की गई ।जिसको संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आगामी 10 अगस्त को पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय बेतिया का घेराव किया जाएगा ।यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट भारत छोड़ो राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तथा पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा नहीं तो गिरफ्तारी दी जाएगी।
सभा को बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ,सचिव प्रभुनाथ गुप्ता, सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ,जिला नेता सुशील श्रीवास्तव ,चनपटिया अंचल किसान काउंसिल के सचिव मोहम्मद वहिद, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सहीम, सचिव संजीव कुमार राव,उमाकांत प्रसाद, मोहम्मद बबलू,जयराम प्रसाद, रघुनाथ राम आदि ने संबोधित किया।
Bettiah, West Champaran | Aug 8, 2026