उधवा: उधवा अंचल कार्यालय में ऑफलाइन जाति-निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू, लोगों की भीड़ उमड़ी
ऑनलाइन माध्यम से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी होने में हो रही देरी को देखते हुए विभागीय मंत्री के निर्देश के बाद अब उधवा अंचल स्तर पर ऑफलाइन प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए।