#बालाघाट
सुरभि गौशाला कारंजा में गोवर्धन पूजा एवं गौमाता पूजन का हुआ आयोजन,
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं का हुआ सम्मान
प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : विधायक राजकुमार कर्राहे
दीपावली पर्व के दूसरे दिन 9 नवंबर को लांजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कारंजा स्थित बालासाहेब देवरस न्यास द्वारा संचालित सुरभि गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं गौमाता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों के वृंदावन ग्रामों में आयोजित देशी नस्ल की गायों की दुग्ध प्रतियोगिता के विजेताओं को शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अष्ट विनायक परिवार आमगांव द्वारा सुरभि गौशाला को पांच पंखे भी दान स्वरूप प्रदान किए गए।
#बालाघाट
#Goverdhanpooja #CMMadhyaPradesh
#janssmparkmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 9, 2026