#बालाघाट
संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग ने किया जिले में मत्स्य गतिविधियों का निरीक्षण
वारासिवनी में स्मार्ट फिश पार्लर के निर्माण कार्य और मत्स्य कृषक के प्रक्षेत्र का लिया जायजा
संयुक्त संचालक मत्स्य उद्योग, जबलपुर संभाग जबलपुर श्री गिरीश कुमार मेश्राम ने 10 नवंबर को बालाघाट जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री आदित्य सिंह से चर्चा के उपरांत जिले में संचालित मत्स्य गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने नगर पालिका वारासिवनी में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन तीन स्मार्ट फिश पार्लर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने उप संचालक मत्स्य उद्योग को शेष दो फिश पार्लर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर उनका हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात श्री मेश्राम ने लालबर्रा विकासखंड के ग्राम पांडेवाड़ा पहुंचकर मत्स्य कृषक श्री वेदराम राहंगडाले के मत्स्य प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने मत्स्य उत्पादन की गतिविधियों की जानकारी ली तथा मत्स्य पालन कार्य का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक मत्स्य अधिकारी श्री व्ही.के. मेश्राम उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#FisheriesGoI