मुजफ्फरनगर पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मदवाड़ा रोड पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद किया और एक दुकानदार को भी हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। चाइनीज मांझे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद बिक्री पर सवाल उठ रहे हैं।
#muzaffarnagar #chineseManjha #upnews #uttarpradesh #policeaction #budhana #crimeNews #latestnews #PrimeNews
[Muzaffarnagar news, Chinese manjha, Chinese manjha ban, Budhana police, Muzaffarnagar police action, UP police, Madwara Road Budhana]