जमुई: ओझवाडीह गांव में जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से एक को किया घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 ओझवाडीह गांव में जमीन विवाद में बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब कुल्हाड़ी से मारकर एक व्यक्ति को उसके चचेरे भाई ने मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के ओझवाडीह निवासी 49 वर्षीय राजो यादव का पुत्र अंतू यादव के रूप में की गई।