जमुई: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच महिला हेल्पलाइन कार्यालय के पास विवाद, 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी, वायरल
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 जमुई के महिला हेल्पलाइन कार्यालय के बाहर मंगलवार की शाम 5 बजे एक विवाहित महिला, उसके पति और प्रेमी के बीच विवाद हुआ। मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड के चीनवेरिया गांव का है।पवन यादव की शादी 2014 में सिकंदरा बाजार की रजनी देवी से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। रजनी देवी का पिछले 8 महीनों से अपनी बहन के देवर मुरारी यादव से प्रेम संबंध हो गया।