जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे रघुनाथ साव को पटना किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात 9 बजे के करीब एक दुर्घटना सामने आई। मिथिला एक्सप्रेस से एक यात्री नीचे गिर गया। घायल यात्री की पहचान पूर्वी चंपारण के कजराहा निवासी रघुनाथ साव (50) के रूप में हुई है।रघुनाथ साव अपने घर से जमुई की ओर यात्रा कर रहे थे। जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़ के कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।