बरहरुवा: बरहरवा में पश्चिम बंगाल के युवक को लोडेड पिस्तौल और संदिग्ध पदार्थों के साथ किया गिरफ्तार
बरहरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जिंदा कारतूस से लोडेड अवैध हथियार और संदिग्ध पदार्थों की तस्करी के आरोपी एकराम मोमिन पिता गियासुद्दीन मोमिन, ग्राम धरमडांगा, पोस्ट- बेवा, थाना फरक्का, जिला मुर्शीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।