धर्मशाला में गरजे विपिन सिंह परमार, कांग्रेस पर साधा निशाना | Kangra Express
धर्मशाला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। गांधी वाटिका, कोतवाली बाजार से शुरू हुई इस पदयात्रा में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
देखिए विपिन सिंह परमार का पूरा बयान।
Kangra Express News | धर्मशाला
#KangraExpressNews #VipinSinghParmar #BJP #Dharamshala #HimachalPradesh #BJPHimachal #PoliticalNews #NewsUpdate #padyatrahimachal #FacebookPage #HimachalNews #ViralNewsUpdate
Kangra, Kangra | Oct 30, 2026