Public App Logo
Profile Picture

Kangra Express

@sc9094371
55Followers
0Following
राष्ट्रगान पर हिमाचल विधानसभा में बवाल! जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर बड़ा हमला, माफी की मांग, भाजपा का जोरदार प्रदर्शन |
Kangra Express 

शिमला : विधानसभा के बाहर सियासी संग्राम, सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी से गूंजा शिमला |
धर्मशाला में पुलिस का बड़ा एक्शन! हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, बिना हेलमेट और दस्तावेज़ वालों के धड़ाधड़ चालान  | Kangra Express 

धर्मशाला: धर्मशाला में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आज धर्मशाला पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना वैध दस्तावेज़ और नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चला रहे लोगों के मौके पर चालान किए गए। पुलिस की कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज SI बच्चन सिंह ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि हेलमेट पहनना, वाहन के जरूरी दस्तावेज़ साथ रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की।

इस विशेष अभियान में श्री राम जनकल्याण फाउंडेशन ने भी धर्मशाला पुलिस का सक्रिय सहयोग किया। फाउंडेशन के चेयरमैन महेश शर्मा और सचिव हर्ष अभियान के दौरान पुलिस के साथ मौजूद रहे और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Kangra Express | धर्मशाला | सड़क सुरक्षा पहले, नियमों का पालन करें।
धर्मशाला : <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित लोग शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं उठाते हुए मांगों के समाधान की गुहार लगाई। Kangra Express 

प्रभावित लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से जुड़े परिवारों की चिंताओं का समय रहते समाधान किया जाए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए उचित मुआवजा और पुनर्वास समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
धर्मशाला : बजट प्रावधान और अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे पंचायत समिति सदस्य |
Kangra Express
धर्मशाला से चीन को बड़ा संदेश! 
Kangra Express 

लोबसांग पालदेन के बलिदान के 49वें दिन धर्मशाला की सड़कों पर तिब्बतियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। त्सुगलाखंग से पुलिस मैदान तक निकले शांतिपूर्ण मार्च में निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति पेम्पा सेरिंग ने चीन की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग उठाई।

हजारों लोगों ने तिब्बत की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की आवाज बुलंद करते हुए बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। धर्मशाला से उठी यह गूंज अब दुनिया तक पहुंचने की अपील बन गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kangraexpress nis:value=KangraExpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharamshala nis:value=Dharamshala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mcleodganj nis:value=McLeodGanj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tibet nis:value=Tibet nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pempatsering nis:value=PempaTsering nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
🚨 टांडा मेडिकल कॉलेज की KRSNAA Lab में HBA1C रिपोर्ट के लिए मरीजों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार!
Kangra Express 

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश : टांडा मेडिकल कॉलेज की KRSNAA Lab में HBA1C टेस्ट तो किए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों का कहना है कि उन्हें रिपोर्ट मिलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इससे खासकर डायबिटीज के मरीजों को समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि पिछले करीब दो सप्ताह से HBA1C रिपोर्ट मिलने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिपोर्ट में देरी की वजह क्या है और इस समस्या का समाधान कब होगा।
धर्मशाला में दर्दनाक घटना : मोबाइल गेम की जिद के बीच गई प्रिंस की जान, पिता की अपील ने झकझोरा |
Kangra Express 

धर्मशाला : खनियारा क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। परिवार के अनुसार, मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर नाराज़गी के बाद प्रिंस की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक के पिता रवि कुमार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उनका बेटा तो वापस नहीं आएगा, लेकिन किसी और परिवार के साथ ऐसा दुख न हो। उन्होंने माता-पिता से बच्चों के साथ अधिक समय बिताने, मोबाइल और गेमिंग की आदत पर संतुलित नजर रखने तथा उन्हें खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की अपील की।
बैंक की नौकरी छोड़ मशरूम उत्पादन में बनाई नई पहचान 🍄 | उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया प्रणव धर की सफलता का उदाहरण | Kangra Express 

कांगड़ा : नगरोटा बगवां के समलोटी निवासी प्रणव धर ने सरकारी सहायता से मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का माध्यम बनाया। उनकी आधुनिक यूनिट में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
नलसुहा PHC में कृष्णा डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर खोलने की मांग | Kangra Express 

कांगड़ा : डाडासीवा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नलसुहा में मरीजों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कृष्णा डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर खोलने की मांग उठी है।

इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, डाडासीवा की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा को पत्र भेजकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। पत्र में बताया गया है कि नलसुहा PHC में नवनियुक्त मेडिकल ऑफिसर ने हाल ही में कार्यभार संभाला है और संस्थान आम जनता को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

नलसुहा PHC में डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर स्थापित होने से मरीजों के लैबोरेटरी सैंपल वहीं एकत्र किए जा सकेंगे, जिससे उन्हें जांच के लिए अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगम एवं समयबद्ध हो सकेंगी।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कृष्णा डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर को PHC नलसुहा में जल्द खोलने के लिए उच्च अधिकारियों के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
धर्मशाला : सुधीर शर्मा के समर्थन में गरजे भाजपा कार्यकर्ता, शगुन मनकोटिया बोलीं—“जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे विधायक | Kangra Express
विजिलेंस पूछताछ के बाद गरजे सुधीर शर्मा, बोले— “सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए, दबाव की राजनीति से विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी | Kangra Express 

धर्मशाला: विजिलेंस जांच के सिलसिले में पूछताछ के बाद धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के अधिकांश सवालों के जवाब दे दिए गए हैं और जिन दस्तावेजों की मांग की गई है, वे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

सुधीर शर्मा ने दावा किया कि उनकी पैतृक भूमि से जुड़ी जानकारी विजिलेंस के पास अधूरी थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने केवल दो रजिस्ट्रियों का जिक्र किया, जबकि पैतृक भूमि से संबंधित कुल 14 रजिस्ट्रियां हैं, जिनकी जानकारी और दस्तावेज जांच टीम को दिए जाएंगे।
धर्मशाला विजिलेंस थाने पहुंचे सुधीर शर्मा, बोले— "सांच को आंच नहीं" | Kangra Express 

धर्मशाला : विजिलेंस जांच में शामिल होने के लिए भाजपा नेता एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा मंगलवार को धर्मशाला स्थित विजिलेंस थाने पहुंचे। उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

विजिलेंस थाने पहुंचने से पहले और बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा है और "सांच को आंच नहीं"। उन्होंने बताया कि एफआईआर में पूछे गए सवालों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारियां तैयार हैं, जिन्हें जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा।
धर्मशाला: विजिलेंस थाना धर्मशाला पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शुभम सूद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज मामला राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित है।
Kangra Express 

शुभम सूद ने दावा किया कि धर्मशाला के विकास में विधायक सुधीर शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए उनके समर्थन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपना समर्थन दर्ज कराने आए हैं।
Video 13
धर्मशाला : एक युवक पिछले 20 दिनों से लापता है। परिजनों ने बेटे की तलाश तेज करने की मांग को लेकर एसपी कांगड़ा से गुहार लगाई है। Kangra Express
धर्मशाला में बवाल : शीला में युवक की मौत पर सड़क पर शव रख परिजनों का जोरदार प्रदर्शन, मौके पर पहुंचा प्रशासन |
Kangra Express
धर्मशाला: जिला कारागार धर्मशाला में सोमवार को मेडिकल चेकअप को लेकर कैदियों और जेल वॉर्डरों के बीच अचानक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस घटना में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। 
Kangra Express 

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
कांगड़ा : आजादी के 80वें वर्ष पर त्यारा पंचायत का भव्य आयोजन | Kangra Express
भारी बारिश के बीच कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, SDM डॉ. अंजलि गर्ग का नशा मुक्त कांगड़ा का बड़ा संदेश | Kangra Express 

कांगड़ा 15 अगस्त : आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ पर कांगड़ा में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। लगातार बारिश के चलते कार्यक्रम एमसी ग्राउंड के बजाय जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में आयोजित किया गया, जहां तिरंगे की शान और देशभक्ति की गूंज के बीच भव्य समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा एवं आईएएस अधिकारी डॉ. अंजलि गर्ग मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की सलामी ली और सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएसपी मनोज कुमार धीमान और तहसीलदार प्रकाश चंद भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में डॉ. अंजलि गर्ग ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी लाखों कुर्बानियों का परिणाम है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश और समाज के विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से चिट्टे समेत हर तरह के नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि "कांगड़ा को नशा मुक्त बनाने के लिए जन सहभागिता सबसे बड़ी ताकत है।"
धर्मशाला : समारोह में हिमाचल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों और तिरंगे की शान के बीच पूरा पुलिस ग्राउंड “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
Kangra Express 

इस अवसर पर प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन ने पूरे धर्मशाला में आज़ादी के महापर्व का जोश और गर्व का माहौल बना दिया।
शहीदों को नमन: कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि |
Kangra Express 

धर्मशाला: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शहीद स्मारक पहुंचकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देश सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे।
त्यारा पंचायत ने स्वतंत्रता दिवस पर रची नई कामयाबी, तिरंगे की शान के साथ युवाओं को दिया प्रेरक संदेश |
Kangra Express 

कांगड़ा : ग्राम पंचायत त्यारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर ग्राम पंचायत त्यारा ने एक नई उपलब्धि हासिल करने की जानकारी भी साझा की, जिसे पंचायत के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

पंचायत के प्रधान और उपप्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, खेल और नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और पंचायत के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kangraexpress nis:value=KangraExpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tyarapanchayat nis:value=TyaraPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15August nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharamshala nis:value=Dharamshala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kangra nis:value=Kangra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpage nis:value=FacebookPage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
धर्मशाला नगर निगम का स्वतंत्रता दिवस संदेश: स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने का लिया संकल्प |
Kangra Express 

धर्मशाला : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्मशाला नगर निगम ने शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल धर्मशाला के निर्माण का संकल्प दोहराया।

नगर निगम ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान, कचरा पृथक्करण, जन-जागरूकता, आवारा पशुओं के संरक्षण, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की। निगम का कहना है कि शहर के विकास और स्वच्छता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हर नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

"स्वच्छ धर्मशाला • सुंदर धर्मशाला • स्वस्थ धर्मशाला" के संदेश के साथ नगर निगम ने सभी से राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Kangra Express | जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳
Video 23
धर्मशाला : उपायुक्त एवं लघु बचत जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की ओर से 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
Kangra Express 

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। आइए, इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने तथा स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।