धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान पूर्व विधायक सरवीण चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना |
Kangra Express
धर्मशाला : भाजपा की ओर से निकाली गई विशाल पदयात्रा के दौरान शाहपुर की पूर्व विधायक सरवीण चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस द्वारा फैलाई गई अराजकता को समाप्त करना और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को उजागर करना है।
सरवीण चौधरी ने कहा कि कई राज्यों में 25 साल पुराने आंकड़ों की जांच के दौरान ऐसे लोगों के नाम भी मतदाता सूची में सामने आने की बात कही गई है, जिनके वोट नहीं बनने चाहिए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि कौन व्यक्ति कहां वोट डाल रहा है और कहीं गलत तरीके से मतदान तो नहीं हो रहा, इसकी उचित जांच होनी चाहिए।
उन्होंने घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ने तथा उनके कारण देश के नागरिकों के अधिकार प्रभावित होने की आशंका को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से भाजपा ने यह विशाल पदयात्रा निकाली है।
#KangraExpressNews #BJP #NewsUpdate #SarveenChoudhary #shahpurvidhayak #Dharamshala #HimachalPradesh #BJPPadYatra #HimachalNews #facebookviral #FacebookPage #newsfeed #viralnews
Kangra, Kangra | Oct 30, 2026