धर्मशाला में भाजपा की हुंकार, कांग्रेस के खिलाफ निकाली पदयात्रा | Kangra Express
धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा निकालकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गांधी वाटिका, कोतवाली बाजार से शुरू हुई यह पदयात्रा कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर तक निकाली गई।
इस दौरान लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर एसआईआर और चुनाव आयोग के मुद्दों को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। वहीं, 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली पर भी सवाल उठाए।
धर्मशाला से भाजपा का कांग्रेस को सियासी जवाब, पदयात्रा के जरिए गरमाई प्रदेश की राजनीति।
📍 पूरी खबर और नेताओं के तीखे बयान देखिए सिर्फ Kangra Express News पर।
Kangra, Kangra | Oct 30, 2026