पैलानी: ककनारे बाबा इलाके में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, ऑटो में सवार एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Pailani, Banda | Aug 19, 2024 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा इलाके में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऑटो में सवार एक युवक ऑटो के नीचे दबकर घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। घायल युवक का नाम राजेंद्र है जो अमलोर गांव का रहने वाला है। इसने बताया कि मैं अपने घर ऑटो में बैठकर जा रहा था।