पैलानी: कस्बा जसपुरा में दिमागी संतुलन ठीक न होने पर महिला ने सूखे कुएं में लगाई छलांग, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Pailani, Banda | Feb 15, 2026 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जसपुरा मे दिमागी संतुलन ठीक न होने पर महिला ने सूखे कुएं मे छलांग लगा दी है। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों नें घायल महिला को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। घायल महिला बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जसपुरा की निवासी है।