पैलानी: पपरेंदा गांव में अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Pailani, Banda | Feb 16, 2026 बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा गांव मे युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतिका बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरेंदा गांव की निवासी थी।