प्रतापगढ़: अधारपुर गांव के पास स्कार्पियो की टक्कर से घायल दंपत्ति में से पति की इलाज के दौरान हुई मौत
अंतू थाना क्षेत्र के कोल बजरडीह के बजवा का पुरवा निवासी शिवमूर्ति तिवारी 56 वर्ष अपनी पत्नी उर्मिला के साथ मंगलवार को चंडिका देवी मंदिर मे दर्शन करने आए थे। वहां से वापस घर लौटते समय दंपति को अधारपुर गांव के पास स्कार्पियो सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी।