प्रतापगढ़: नौगढ़ हुसैनपुर में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, आधा दर्जन से अधिक घायल
नौगढ़ हुसैनपुर में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार शाम करीब 6.20 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में सुरेंद्र सिंह और रोहित को गोली लगी है जबकि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए । जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया ।