प्रतापगढ़: नौहर हुसैनपुर गांव में प्रधान के कार्यों का वीडियो बनाने को लेकर हुई मारपीट में 10 लोग हुए घायल
प्रतापगढ़ जनपद के नोहर हुसैनपुर गांव में प्रधान के कार्यों का एक 14 वर्षी किशोर मोबाइल से वीडियो बना रहा था इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हुए हैं । मारपीट के दौरान फायरिंग की बात सामने आ रही है। इसमें सुरेंद्र सिंह व रोहित को गोली लगने की बात बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है ।