प्रतापगढ़: दाउदपुर गांव की युवती से गांव के ही दो युवकों ने किया असफल दुष्कर्म का प्रयास
प्रतापगढ़ जनपद के दाउदपुर गांव निवासी युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए सलवार आदि जबरन निकाल दी। नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने कहा कि इसकी शिकायत वह पुलिस से करेगी तो दोनों ने एक और युवक को बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़ित युवती बुधवार की शाम करीब 6 बजे थाने आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की माग की।