धरहरा: पूजा पंडालों में निगरानी कैमरे और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य, अफवाहों से बचने की अपील
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की संध्या धरहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अंचल निरीक्षक शिव अमित प्रकाश कौशिक ने की। मौके पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार और धरहरा उप प्रमुख नीरज कुमार यादव मौजूद रहे। बैठक में महरना, इटवा, ओड़ा बगीचा, भलार, धरहरा सहित थाना क्षेत्र के दर्जनो