गुरूर: गुरुर तहसील में सुबह से रुक-रुककर हो रही अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे पर बढ़ाई रौनक, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
Gurur, Balod | Aug 14, 2026 आज सुबह से देर शाम तक रुक रुककर हो रही अच्छी बारिश होने से एक तरफ किसानों ने राहत की सांस ली है तो दूसरी तरफ समय पर पानी मिलने से धान की फसलो को भी लाभ मिलेगा। शुक्रवार को गुरुर तहसील क्षेत्र का अधिकतम तापमान 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।