मुरैना प्रशासन की अनदेखी! नाला निर्माण में चंबल की रेत के उपयोग के आरोप, गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
मुरैना। जिले में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश करती नजर आ रही है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर चौराहे, अंबाह रोड पर निर्माणाधीन नाले में चंबल नदी की रेत के उपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्यों में कथित रूप से उसी रेत का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। इससे प्रशासनिक दावों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
नाले के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि नाले की दीवारें अत्यंत पतली बनाई जा रही हैं, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती और टिकाऊपन पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि निर्